भदोही, जनवरी 29 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के रामपुर घाट पर मंगलवार की देर रात पीपा पुल पर चढ़ते समय अनियंत्रित ई रिक्शा (टोटो) गंगा में उतर गया। इसके कारण अफरा-तफरी का आलम रहा। टोटो लेकर चालक रत्नेश पता अज्ञात एक अन्य युवक गंगा पार जा रहे थे। रामपुर पीपा पुल पर जाते समय टोटो अनियंत्रित होकर गंगा किनारे दलदल मे जाकर पलट गया। घटना की जानकारी पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंच गई। टोटो को बाहर निकाल कर दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां से कुछ देर बाद दोनों गायब हो गए। रामपुर घाट चौकी प्रभारी प्रमोद यादव ने बताया कि मंगलवार की रात अनियंत्रित टोटो गंगा किनारे दलदल में फंस गया था। चालक समेत सवार एक अन्य व्यक्ति सुरक्षित बच गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.