छपरा, मई 27 -- तरैया । थाना क्षेत्र के नेवारी फरीदपुरा आकुचक स्थित गंडक आरसीसी पुलिया निर्माण स्थल पर 21 मई की रात अपराधियों द्वारा मुंशी को बंधक बनाकर हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्रामीण कार्य विभाग के कर्मी एवं सरस्वती बिहार, रुकनपुरा (पटना) निवासी विनोद कुमार सिंह ने स्थानीय थाने में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

चोरी की वारदात दर्ज प्राथमिकी के अनुसार अपराधी निर्माण स्थल से दो मोटर, छड़, सेंट्रिंग प्लेट, कैलेपु सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। साथ ही मुंशी के पॉकेट से 10 हजार रुपये भी छीन लिए। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि कुछ दिन पूर्व कुछ लोग निर्माण स्थल पर पहुंचकर रंगदारी की मांग कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मारपीट का मामला केला लगाने...