पुल निर्माण की मांग को लेकर पांचवे दिन भी धरने पर रहे ग्रामीण
सहारनपुर, मार्च 30 -- बेहट। मशकरा नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर गांव मुर्तजापुर के ग्रामीणों का धरना रविवार को भी जारी रहा। ग्रामीणों ने कहा, कि जब तक उनकी मांग पर गंभीरता से विचार कर पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो जाती, तब तन वह आंदोलन जारी रखेंगे। जरूरत पड़ी तो भूख हड़ताल भी की जाएगी। मुर्तजापुर के ग्रामीण पिछले पांच दिन से नदी किनारे टेंट लगाकर धरने पर बैठे है। शुक्रवार को क्षेत्रीय सपा विधायक उमर अली खान भी धरनास्थल पर पहुंचे थे। विधायक ने कहा था, कि उन्होंने उनकी पुल व सड़क निर्माण की मांग को विधानसभा के शीतकालीन सत्र में उठाया था। इनके बाद निर्दलीय चुनाव की तैयारी कर रहे रोहित राणा भी ग्रामीणों के बीच पहुंचकर आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा करके आए थे। शनिवार को धरने पर मौजूद गांव के बृजभूषण सैनी, हरपाल सिंह सैनी व सेवारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.