सीतापुर, नवम्बर 28 -- महमूदाबाद। करीब 40 करोड़ की लागत से बन रहे बो आर्क ब्रिज की निर्माण गति बेहद धाीमी होने से आमजन काफी परेशान है। रेउसा-महमूदाबाद मार्ग पर शारदा सहायक नहर पर सन 1971 में बना नूरपुर पुल बेहद संकरा होने से राहगीरों के लिये मुसीबत बनता जा रहा है। पुल पर वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते जाम की समस्या आम हो गई है। दिन में अधिकांश समय पुल पर जाम लगा रहता है। महमूदाबाद से गोडैचा, सेमरी, रामपुर मथुरा, रेउसा आदि क्षेत्रों तक आवागमन के लिये करीब 50 वर्ष पूर्व वर्ष 1971 में नूरपुर के निकट शारदा सहायक नहर पर पुल बनवाया गया था। पुल सिंगल लेन होने के चलते वाहनों का आवागमन चलता रहा है किंतु बीते वर्षों बहराइच आदि क्षेत्रों के लिये आवागमन जारी होने के बाद पुल पर वाहनों का दबाव बढ़ता जा रहा है। सिंगल लेन पुल होने से पुल पर वाहनों का भार बढ़ता ...