संतकबीरनगर, मार्च 30 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। सांथा विकास खंड क्षेत्र के सियरहवा-घोसियारी मार्ग पर सियरहवा घट पर बन रहे पुल में देरी होना राहगीरों पर भारी पड़ सकता है। बरसात करीब है समय से निर्माण नहीं हुआ तो यह मार्ग आवागमन के लिए बंद हो जाएगा। इस मार्ग पर अभी राहगीर निर्माणाधीन पुल के पास बने लकड़ी के पुल से होकर आ-जा रहे हैं।सियरहवा घोसियारी जाने वाली सड़क पर वन विभाग की जमीन आ रही है। जिससें दो पुल का खम्भा बनाकर छोड़ दिया गया। पुल निर्माण की ढीली कार्यशैली के कारण तेजी नहीं पकड़ पा रहा है। स्थानीय निवासी जीवन प्रसाद अग्रहरि, मंगरु, विजय गुप्ता, राजकुमार, इंद्रजीत, लाल बिहारी, लाल बहादुर सहित अन्य लोगों ने बताया नदी में पुल के दो खम्भे अभी तक तैयार हुए हैं, तीसरा खम्भे का कार्य बंद पड़ा है। अगर पुल का निर्माण बरसात के पहले नहीं ह...