पुल निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर उठाया सवाल
सिमडेगा, जून 20 -- बानो, प्रतिनिधि। सांसद प्रतिनिधि अजीत कंडुलना, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो रफीक अंसारी, मो शोएब अंसारी ने बिन्तुका पंचायत के पांगुर नाला में बन रहे पुल निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाया है। नेताओं के अनुसार ग्रामीणों का कहना है कि पुल के ऊपरी हिस्से में छड़ भी ठीक से नहीं लगाया गया है। साथ ही पुल के ऊपरी हिस्से पर बनाई गई सड़क का काली करण पिच भी ठीक नहीं किया गया है।इस कारण यह उखड़ने लगा है। ग्रामीण पंचू सिंह, बिन्देश्वर सिंह, कुलदीप सिंह, सवन डांग, कृष्णा लोहरा सहित अन्य ग्रामीणों ने भी निर्माण कार्य का विरोध किया है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.