पूर्णिया, मई 6 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के महाराजपुर पंचायत के बिसरूपा घाट पर पुल का निर्माण नहीं होने से स्थानीय ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह घाट दो प्रखंड, दो विधानसभा एवं दो लोकसभा को जोड़ती है। पूर्णिया पूर्व प्रखंड एवं डगरूआ प्रखंड के सीमा पर होने के कारण इस घाट पर पुल बनाने के दोनों तरफ से पिछले लम्बे समय से होती आ रही है। यह भी पढ़ें- कटका पुल का निर्माण कार्य शुरू न होने से ग्रामीणों में आक्रोशसमस्या का विस्तार पूर्णिया पूर्व प्रखंड के महराजपुर एवं डगरूआ प्रखंड दरियापुर पंचायत को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है जिससे प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही होती है। बरसात के दिनों में धार में पानी भर जाने के कारण इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। ऐसे में लोगों को...