मुजफ्फरपुर, जुलाई 2 -- मुजफ्फरपुर। सोमनाथ सत्योम रेलवे ने देशभर में बन रहे सभी बड़े व महत्वपूर्ण rail पुलों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। रेलवे के पुलों की मजबूती जांचने के लिए अब तक सिर्फ क्यूब टेस्ट होता था। अब निर्माण की चार स्तर पर जांच की जाएगी। रेलवे बोर्ड ने अब क्यूब टेस्ट के अलावा कोर टेस्ट, परमिएबिलिटी टेस्ट और अल्ट्रासोनिक पल्स वेलोसिटी (यूपीवी) टेस्ट किया जाना भी अनिवार्य कर दिया है।

जांच का विस्तार रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक अभिमन्यु लांबा ने सभी रेलवे जोन को इस संबंध में पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि इसे तत्काल प्रभाव से सभी निर्माणाधीन बड़े पुलों पर लागू किया जाए। मुजफ्फरपुर के बीबीगंज में निर्माणाधीन rail पुल को भी इन जांचों से गुजरना होगा। इस पुल के कुछ पिलर बन गए हैं ज...