पुल के भूमि पूजन से पहले बड़ा हादसा: सरिया लदा ट्रक पलटा, 3 मजदूरों की मौत
नई दिल्ली, जुलाई 2 -- उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक पुल के भूमि पूजन से पहले बड़ा सडक हादसा हो गया है। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में सरिया से लदा ट्रक पलटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। एसएपी पूर्वी अजीत कुमार रजक, कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह मौके पर फोर्स के साथ मौजूद हैं। हादसा हरखापुर ग्राम पंचायत के मजरा वीरसिंहपुर में टेढ़ी नदी पर प्रस्तावित पुल निर्माण स्थल के पास हुआ। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सेतु निगम की ओर से टेढ़ी नदी पर पुल निर्माण कराया जाना है। गुरुवार को तरबगंज विधायक द्वारा भूमि पूजन किया जाना प्रस्तावित था। इसी निर्माण कार्य के लिए सरिया लेकर ट्रक निर्माण स्थल की ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.