गिरडीह, अप्रैल 10 -- बगोदर। बकरवा नदी में निर्माणाधीन पुल में ठेकेदार के द्वारा बरती जा रही अनियमितता का ग्रामीणों के द्वारा विरोध - प्रदर्शन किए जाने के बाद दूसरे दिन गुरुवार को कार्य स्थल का नजारा बदला-बदला सा दिखा। जिस जगह पर स्पैन (पीलर) के लिए नींव खोदकर छड़ तक खड़ा कर दिया गया था उस जगह से छड़ हटा लिया गया है। इतना ही नहीं पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह भी कार्यस्थल पहुंचे एवं निर्माण कार्य का जायजा लिया और ग्रामीणों की बातों को सुना। मौके पर जेई विजेन्द्र कुमार भी उपस्थित थे। ठेकेदार को निर्देश दिया गया कि वे स्पैन( पीलर) निर्माण के लिए नींव की गहराई प्राक्कलन के अनुसार करने के पश्चात निर्माण कार्य की प्रक्रिया पूरी करेंगे। बता दें कि एक दिन पूर्व ही बुधवार को उप प्रमुख हरेन्द्र कुमार सिंह एवं मुखिया प्रतिनिधि पूरन कुमार महतो के नेत...