मिर्जापुर, फरवरी 1 -- हलिया हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र के बसुहरा गांव स्थित हलिया-लालगंज मार्ग पर सुसुआड़ नदी पुल का एप्रोच मार्ग धंस जाने से दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है। सड़क के दोनों पटरी और सड़क का हिस्सा धंस जाने से बीच का हिस्सा उपर उठ गया है। इससे राहगीरों को आने जाने में दिक्कत हो रही है। धंसी हुई सड़क के कारण वाहन चालकों को आवागमन के दौरान सतर्कता बरतनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में पुल के इस पार एक बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और वह पुल के नीचे नाले में गिर गया था। संयोग अच्छा था कि उसे मामूली चोटें आईं। इसके बावजूद संबंधित विभाग अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराया। यह मार्ग हलिया से लालगंज का मुख्य मार्ग है। इस मार्ग पर प्रतिदिन भारी वाहनों सहित दोपहिया वाहनों की आवाजाही बनी रहती है।सड़क की स्थिति दिन प्रतिदिन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.