रांची, जनवरी 5 -- रांची। रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड के कोयल नदी पर बने रेलवे ब्रिज के दो पिलरों (पायों) में आई दरार का असर सोमवार को ट्रेनों के परिचालन पर दिखा। इस परेशानी के चलते संतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेन वाया रांची अपने निर्धारित मार्ग मुरी-रांची-लोहरदगा-टोरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पुरी, बरकाकाना, टोरी होकर चलाई गई। इसके अलावा रांची-सासाराम एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रही। इसके अलावा रांची-लोहरदगा-रांची मेमू पैसेंजर, रांची-टोरी-रांची मेमू पैसेंजर, रांची-लोहरदगा-रांची मेमू पैसेंजर और रांची-लोहरदगा-रांची मेमू पैसेंजर ट्रेनें नगजुआ स्टेशन तक ही गईं और वहीं से वापस लौट आईं। रोलिंग ब्लॉक को लेकर ट्रेनें रहेंगी प्रभावित दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास कार्य होगा। इसके कारण रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। ऐसे में वर्द्धमान-हटिया-वर्द्धमान ...