गढ़वा, अप्रैल 8 -- श्रीबंशीधर नगर। थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव निवासी स्वर्गीय आलमचंद साह के 74 वर्षीय पुत्र गंगा प्रसाद की मौत रक्शा पुल के नीचे गिरने से हो गई। घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, गंगा प्रसाद रविवार को घर से निकले थे। तब से नगर उंटारी क्षेत्र में ही रह रहे थे। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने पुल के नीचे एक शव देखा। उसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। परिजनों और पुलिस के अनुसार, गंगा प्रसाद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उससे शंका जताई जा रही है कि वह अनजाने में पुल से गिर गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...