सिमडेगा, अप्रैल 22 -- केरसई, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बुदाधार पुल के नीचे गिरने से केटीएम सवार युवक की मौत हो गई। घटना मंगलवार के देर शाम की है। बताया गया कि टी टांगर थाना क्षेत्र के घुटबहार गांव निवासी अब्नल लुगुन नामक युवक किसी काम से केरसई की तरफ जा रहा था। इसी क्रम में वह असंतुलित होकर बाइक सहित पुलिया के नीचे झाड़ियों में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। झाड़ियों में गिरने की वजह से किसी राहगीरों की नजर उसपर नहीं पड़ी। नदी किनारे गए कुछ लोगों ने बाइक गिरा देखा। तब इसकी खोज हुई। काफी तलाशने के बाद देर रात इसके शव को झाड़ियों में फंसा हुआ पाया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आज पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले में अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.