पुल के नीचे आग लगने के मामले की जांच शुरू
फरीदाबाद, मार्च 11 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। बाटा फ्लाईओवर के नीचे सोमवार रात लगी भीषण आग के बाद लोक निर्माण विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। विभाग ने पुल की संरचनात्मक स्थिति और पिलरों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए गहन जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।तीन दिन में रिपोर्ट आने के बाद सुधार कार्य शुरू किया जाएगा। सोमवार रात बाटा पुल के नीचे बनी अस्थाई दुकानों, खोखों में अचानक भीषण आग लग गई थी। आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें पुल के ऊपरी हिस्से तक पहुंच रही थीं। हालांकि, दमकल विभाग की मुस्तैदी से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन आग तपिश ने पुल के कंक्रीट और लोहे के गाडरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे एक पिलर में दरारें आ गई है, अन्य पिलर्स की भी जांच की जा रही है।लोक निर्माण विभाग के एक इंजीनियर ने बताया कि लंबे समय तक उच्च तापमान के संपर्क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.