पुल की सुंदरता को लगाए गए पौधे सूखे
बहराइच, जून 5 -- तेजवापुर, संवाददाता। शहर के गोलवाघाट स्थित मरीमाता पुल का कुछ माह पूर्व सुंदरीकरण कराया गया। अब उपेक्षा का शिकार होता दिखाई दे रहा है। पुल की सुंदरता बढ़ाने के लिए दोनों ओर लोहे की आकर्षक रेलिंग, जाली और गमलों में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। शुरुआत में इन पौधों ने पुल की खूबसूरती में चार चांद लगाया। लेकिन नियमित देखभाल और सिंचाई के अभाव में पौधे सूख गए हैं। राहगीरों लोगों का कहना है कि सुंदरीकरण पर लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन पौधों के रखरखाव की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई। परिणामस्वरूप हरे-भरे दिखने वाले गमले में अब सूखे पौधे नजर आ रहे हैं, जिससे पुल की सुंदरता प्रभावित हो रही है। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो सुंदरीकरण का उद्देश्य अधूरा रह जाएगा और सरकारी धन भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.