बदायूं, अप्रैल 8 -- बिसौली सहसवान रोड पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। घटना में बाइक सवार युवक टक्कर लगने के बाद नाली में गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको गंभीर हालत में सीएचसी भेज दिया। अस्पताल में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फैजगंज बेहटा के गांव दूनपुर निवासी दुष्यंत पुत्र देशराज सोमवार की रात करीब 10 बजे बिसौली सहसवान रोड पर बिसौली की ओर जा रहा था। गांव सराय बघौली के पास बने पुल पर उसकी बाइक विपरीत दिशा में पुल की रेलिंग से टकरा गई। इस दौरान बाइक सवार दुष्यंत का सिर रेलिंग से टकरा गया। इसके बाद वह छिटककर नजदीक की नाली में जा गिरा। रोड पर धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गंभीर अवस्था में उसको बिसौल...