पुल की रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत
सीतामढ़ी, अक्टूबर 2 -- सुरसंड, एक संवाददाता। भिठ्ठा थाना क्षेत्र के श्रीखंडी भिट्ठा पूर्वी पंचायत स्थित चकनी बाजार में गुरुवार को एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- Bagaha News: सहोदरा में बाइक की ठोकर से साइकिल सवार की मौके पर मौतहादसे का विवरण मृतक की पहचान भिठ्ठा बाजार निवासी दिवाकर ठाकुर के 15 वर्षीय पुत्र सिद्धांत ठाकुर के रूप में हुई है। वहीं घायल अनुराग ठाकुर (13) स्वर्गीय अजय ठाकुर का पुत्र है। हादसे के बाद दोनों को इलाज के लिए सुरसंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सिद्धांत को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अनुराग को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.