समस्तीपुर, अप्रैल 25 -- समस्तीपुर। शहर के बूढ़ी गंडक नदी पर बने पुराने लोहे की पुल को ध्वस्तीकरण का कार्य कर रहे एक मजदूर शनिवार की दोपहर नदी में गिर गया। आनन फानन में उसे स्थानीय लोगों की मदर से बाहर निकाला गया। वहीं शहर के एक प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मजदूर की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी नवल साह के रूप में की गई। मजदूर के मौत की सूचना उसके परिजनों को दी गई। परिजनों के पहुंचने पर बगैर पोस्टमार्टम के ही शव को लेकर रवाना कर दिया गया। नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी, लेकिन इस संबंध में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। यह भी पढ़ें- पुल की रेलिंग टूटकर मजदूर पर गिरी, इलाज के दौरान हुई मौत इधर प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि मगरदहीघाट के पास बूढ़ी गंडक नदी पर बने पुराने...