शाहजहांपुर, दिसम्बर 23 -- सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए जान जोखिम में डालकर रील बनाना तीन युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने पुल की रेलिंग और गाड़ी की छत पर चढ़कर डांस करने वाले युवकों को चिन्हित कर शांति भंग में चालान किया है। मामला शुक्रवार का है, जब कोतवाली क्षेत्र के ककरा पुल पर तीन युवकों ने पहले गाड़ी की छत पर खड़े होकर डांस किया और उसकी रील बनाई। इसके बाद एक युवक पुल की रेलिंग पर चढ़ गया और वहां भी डांस करते हुए वीडियो बनवाया। इस खतरनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने रील बनाने वाले अभिषेक सिंह निवासी केशवकुंज, सिवेक यादव निवासी मंसूरपुर और पार्थ सिंह निवासी केशवकुंज को तलाश कर कोतवाली बुलाया। पूछताछ के दौरान तीनों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए लिखित माफीनामा दिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.