बलिया, अप्रैल 27 -- नवानगर। यूपी-बिहार को जोड़ने वाला दरौली क्षेत्र का पीपा पुल भले ही आवागमन का प्रमुख साधन बना हुआ है, लेकिन पुल के दोनों सिरों पर बनी रेत की सड़क लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। रेत पर बिछाई गई विशेष चादर और पत्थर जगह-जगह बिखर गए हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समय सहालग का सीजन है, लिहाजा मार्ग पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है। यूपी से बिहार और बिहार से यूपी जाने वाली सैकड़ों गाड़ियां रोजाना इस पुल से गुजर रही हैं। यह भी पढ़ें- कोलाघाट पुल पर रोजाना जाम से राहगीर बेहाल, मरम्मत कार्य बना मुसीबत सोमवार शाम को हालात और भी खराब हो गए, जब दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि स्थानीय लो...