कानपुर, जून 4 -- मंगलपुर। संदलपुर क्षेत्र के हवासपुर के पास सेंगुर नदी पर बने पुल के लिए जाने वाले एप्रोच रोड के किनारे रेलिंग न होने से राहगीरों को हादसे का खतरा मंड़रा रहा है। पुल के लिए एप्रोच रोड के किनारों पर सुरक्षा रेलिंग न होने के कारण यहां 24 घंटे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। हैरान करने वाली बात यह है कि यह मार्ग बेहद व्यस्त है, इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है। संदलपुर क्षेत्र के हवासपुर के पास सेगुर नदी पर पुल काफी समय पहले पुल बना था। जिस पर ​डबल लेन सड़क बनी है। उस सड़क पर पूरे दिन छोटे बड़े वाहन फर्राटा भरते हैं लेकिन एप्रोच रोड के किनारे अभी तक रेलिंग नहीं लगाई गई है। जबकि पुल के पास दोनों तरफ बहुत गहरे गड्ढे ​ हैं । ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क डबल लेन है, जिसकी वजह से दिन-रात यहां छोटे-बड़े वाहन बेहद तेज...