बक्सर, अप्रैल 25 -- पेज तीन के लिए ---- असुविधा ट्रेनों के मूवमेंट को देखते हुए काम शुरु किए जाने का निर्णय पांच घंटे तक अप व डाउन लाइनों पर ट्रेनों का परिचालन ठप बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्थानीय स्टेशन के पूर्वी हिस्से में स्थित रेल पुल का गार्डर बदलने के लिए आज रविवार और कल सोवमार को रेलवे मेगा ब्लॉक लेगा। इसके चलते कई ट्रेनों का परिचालन दो दिनों तक प्रभावित होगा। बता दें कि इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग के पूरब स्थित नहर पर बने पुल का गार्डर बदला जाना है। सुरक्षा के लिहाज से यह बेहद जरूरी है। ऐसे में रेलवे ने 26 व 27 अप्रैल को मेगा ब्लॉक का निर्णय लिया। यह भी पढ़ें- नेउरा स्टेशन : आज मेगा ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा बाधित प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को अप लाइन का काम होगा। लिहाजा इस लाइन से ट्रेनों की आवाजाही ठप रहेगी।...