प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 27 -- संडवा चंद्रिका विकास खंड की ग्राम सभा त्रिलोकपुर विषई वैरी साल स्थित सई नदी पर सेतु निगम की ओर से निर्माण कराए गए पुल के अप्रोच मार्ग को बनाने की लम्बे समय से मांग हो रही थी। मुख्यमंत्री तक से शिकायत के बाद अब निर्माण शुरू हुआ तो ग्रामीणों के मुताबिक मानक विहीन है। इसका विरोध करते हुए ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। पुल के दोनों ओर लगभग 200 मीटर अप्रोच मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अप्रोच मार्ग को पुल के काफी नीचे और नजदीक से मोड़ दिया गया है। इससे आवागमन में कठिनाई होने के साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहेगी। यह भी पढ़ें- नुआंव-भरियार पथ पर बन रही पुलिया का कार्य अधूरा ग्रामीणों के अनुसार, जब इस संबंध में सेतु निगम के जेई सत्य प्रकाश से मानक के अनुरूप अप्रोच मार्ग बनाने की मा...