बरेली, अप्रैल 8 -- मंगलवार को सांसद छत्रपाल गंगवार एवं विद्यायक डॉ. डीसी वर्मा ने शाही पुल एवं रोड के सुरक्षात्मक कार्य का पूजन कर शुभारंभ किया। 1.79 करोड़ की लागत से पुल के दोनों ओर सुरक्षा दीवार, नाला एवं पत्थरों की पिचिंग आदि का निर्माण किया जाएगा। पुल की मरम्मत का कार्य भी किया जाएगा। सांसद छत्रपाल गंगवार ने विधायक के कार्यों की सरहना करते हुए विधायक को विकास पुरुष की संज्ञा दी। उन्होंने कहा जितना काम बरेली में विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने कराया है, उतना किसी ने नहीं कराया है। विधायक ने कहा विधान सभा के सभी गांवों की सड़कों का निर्माण हो चुका है। यदि किसी गांव की कोई सड़क निर्माण से शेष रह गई हो तो वह लोग मुझे बताएं। कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी के एक्सीयन भगत सिंह, अवर अभियंता पूजा वर्मा, सहायक अभियंता प्रदीप गंगवार, अनरोध सिंह, शिवम शर्मा, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.