फतेहपुर, अगस्त 9 -- फतेहपुर। गंगा से लेकर यमुना नदी तथा ससुर खदेरी नदी पर बने पुलों की सीने दरकने लगे हैं। औगासी यमुना पुल का उद्घाटन भी नहीं हो पाया, लेकिन इसमें करीब आधा दर्जन स्थानों पर मार्ग उखड़ने के कारण उसमें से झांक रही सरिया राहगीरों के लिए मुसीबत बन रही हैं। लंबे इंतजार के बाद हाल ही में असनी गंगा पुल की मरम्मत के बाद उसे शुरू तो करा दिया गया, लेकिन इसमें हो चुके गड्ढे व धंसा मार्ग हकीकत को बयां कर रहा है। कमोबेश ऐसा ही हाल ससुर खदेरी नदी पर बने पुलों का भी है। इससे आवागमन के दौरान राहगीरों की जान सांसत में है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' की पड़ताल के दौरान गंगा, यमुना और ससुर खदेरी नदी पर बने कई पुलों की बदहाल तस्वीर सामने आई। ऐसे ही कुछ पुलों की पड़ताल में सामने आई हकीकत पेश है एक रिपोर्ट...उद्घाटन का इंतजार, सरिया कर रहीं ब...