मधेपुरा, मार्च 12 -- पुरैनी। पुलिस सोमवार की देर शाम औराय वार्ड सात से 35 ग्राम स्मैग बरामद किया। थाना अध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वार्ड सात निवासी प्रीतम सिंह के घर छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान उसके घर से 35 ग्राम स्मैग बरामद किया। इस दौरान मौका देख कारोबारी फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...