पुलिस हिरासत से छुड़ाने के नाम पर 2.60 लाख की ठगी
फिरोजाबाद, अक्टूबर 1 -- शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी को भगाकर ले जाने वाले युवक की मां से गांव के युवक ने लाखों रुपए हड़प लिए। युवक ने पुलिस से आरोपी से रुपए दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि किशोरी के बरामद होते ही आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर उसके रुपए दिलाने का प्रयास किया जाएगा। थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक राजेश एक किशोरी को 4 माह पहले बहला फुसलाकर ले गया था। पुलिस ने किशोरी, आरोपी को पकड़ने का प्रायस किया लेकिन दोनों पकड़ में नहीं आ सके। पुलिस ने आरोपी के भाई ब्रजेश को किशोरी को बरामद कराने के लिए हिरासत में ले लिया। जब ब्रजेश से पुलिस से सहयोग का वायदा किया तो पुलिस ने उसे छोड़ दिया। इस दौरान गांव के युवक ने आरोपी की मां को अपनी बातों में फंसाकर ब्रजेश को छुड़वाने के नाम पर 2 लाख 60 हजार रुपए ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.