आरा, मार्च 15 -- हि. फॉलोअप -परिजनों ने लगाया उत्पाद पुलिस पर लापरवाही का आरोप ​-विभाग का दावा : जाम के दौरान गेट खोलकर भागा युवक -परिजन बोले-मोबाइल पुलिस के पास, फिर युवक गया कहां ​बिहिया। निज संवाददाता भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र में एक युवक के रहस्यमयी ढंग से गायब होने के मामले ने खाकी की कार्यशैली को कठघरे में खड़ा कर दिया है। उत्पाद विभाग की हिरासत से एक युवक का गायब होना और उसका मोबाइल विभाग के पास मिलना किसी गहरी साजिश या बड़ी अनहोनी की ओर इशारा कर रहा है। बीते 13 अगस्त की शाम से लापता सनोज कुमार राम का अब तक सुराग नहीं मिलने से परिजनों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। ​वह रो रहा था और बोल रहा था-पुलिस मार रही है ​लापता सनोज के भाई निरंजन कुमार का आरोप है कि भाई ने फोन पर रोते हुए कहा था कि उसे आबकारी पुलिस ने पकड़ लिया है। जब दोबारा...