नई दिल्ली, जुलाई 6 -- लंबे समये से अटकी हुई दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'पंजाब 95' को दो दिन पहले ही जी-5 पर नए शीर्षक 'सतलुज' के साथ रिलीज किया गया। हालांकि इसे दो दिन में ही ओटीटी प्लैटफॉर्म से हटा दिया गया। इस फिल्म को बिना किसी काट-छांट के जी-5 पर रिलीज किया गया था। ओटीटी प्लैटफॉर्म ने रविवार को बयान जारी कर बताया कि अब भारत में दर्शकों के लिए उपलब्ध नहीं है। बयान में कहा गया है, 'मौजूदा हालात को देखते हुए 'सतलुज' अगली सूचना तक भारत में उपलब्ध नहीं होगी। हम सभी उचित कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए हर संभव विकल्प तलाशने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि इस फिल्म को जल्द से जल्द दर्शकों तक फिर से पहुंचाया जा सके।' बता दें कि यह फिल्म पंजाब के मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित है। तीन साल से ज्यादा वक्त से सेंसरशिप को लेक...