बहराइच, फरवरी 27 -- बहराइच, संवाददाता। थाना रामगांव में गुरुवार रात पुलिस की पूछताछ के दौरान 55 वर्षीय मेडिकल स्टोर संचालक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस 10 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज केस में पूछताछ को लाई थी। पुलिस ने तीन घंटे पूछताछ की। मौत के बाद पुलिस, उनका शव दुकान पर छोड़कर चली गई। पुलिसकर्मियों ने कहा हार्ट अटैक आया था। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के हस्तक्षेप के बाद थानाध्यक्ष गुरुसेन सिंह और सिपाही पवन यादव व एक अज्ञात पर हत्या और अपमानित करने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी पुलिसकर्मी फरार हो गए हैं। कई थानों की पुलिस मौजूद है। रामगांव थाने के गोविन्दपुर चौराहे पर राकेश चन्द्र श्रीवास्तव उर्फ गोपाल की मेडिकल स्टोर की दुकान है। उनके बेटे अनिकेत श्रीवास्तव ने तहरीर में कहा है कि गुरुवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.