बहराइच, फरवरी 27 -- बहराइच, वरिष्ठ संवाददाता। थाना रामगांव में पुलिस की पूछताछ के दौरान गुरुवार की रात 55 वर्षीय मेडिकल स्टोर संचालक राकेश चन्द्र श्रीवास्तव की मौत हो गई। पुलिस तीन घंटे से अधिक समय तक पूछताछ करती रही। घरवालों को वजह भी नहीं बताई। मौत के बाद पुलिस रात नौ बजे शव घर पर लाकर रख गई और कहा कि हार्ट अटैक से मौत हुई है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक राकेश चन्द्र श्रीवास्तव को गुरुवार शाम पुलिस पूछताछ के लिए थाना रामगांव ले गई थी। परिजनों का आरोप है कि उन्हें यह तक नहीं बताया गया कि आखिर किस मामले में उन्हें थाने बुलाया गया है। परिवार के लोग जब जानकारी लेने थाने पहुंचे तो उनके साथ अभद्रता की गई। मृतक के बड़े दिव्यांग बेटे को गाली देकर भगा दिया गया, जबकि अन्य परिजनों को भी थाने से दौड़ा लिया गया। परिवार के मुताबि...