रांची, दिसम्बर 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की पिटाई मामले में स्वत: संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने मामले में सरायकेला खरसावां एसपी को तलब किया है। अदालत ने एसपी को थाना की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और मामले से जुड़े से सभी रिकॉर्ड के साथ कोर्ट में उपस्थित होने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई आठ दिसंबर को होगी। इस संबंध में प्रार्थी भानुमति ने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि जिले के ईचागढ़ थाना की पुलिस ने उनके पति तरुण कुमार को घर से हिरासत में लिया था और थाना ले जाकर पिटाई की। इससे उनको गंभीर चोटें आईं हैं। उनका इलाज हो रहा है। अदालत ने इस पत्र को गंभीरता से लेते हुए मामले में गृह सचिव, डीजीपी, एसपी, डीएसपी और थाना प्रभारी...