लखीमपुरखीरी, मार्च 18 -- जहाननगर निवासी कालीचरन के 33 दिन से लापता होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में नामजद सिख महिला व दोनों बहुओं के साथ पूछताछ के दौरान मारपीट के आरोप लगाते हुए सिख समुदाय और किसान संगठनों ने कोतवाली का घेराव कर दिया। जमकर हंगामा हुआ। बाद में वार्ता करने पहुंचे एएसपी अमित राय ने बताया कि औरंगाबाद चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। 12 फरवरी की रात औरंगाबाद चौकी क्षेत्र के जहाननगर गांव निवासी कालीचरन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। परिजनों ने गांव के पास झाले पर रहने वाली लखविंदर कौर, उसके पति धरम सिंह व बेटों सर्वजीत और पर्वजीत के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस जांच के दौरान कालीचरन की चप्पलें झाले के पास से बरामद हुई थीं। घटना के करीब 14 दिन बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.