गंगापार, मई 22 -- उतरांव थाना क्षेत्र के महरूपुर हाईवे अंडरपास तिराहा कानपुर बनारस मार्ग की सर्विस लेन के पास से दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है। पुलिस के अनुसार कोढीपुर दिघौटा गांव निवासी विमल कुमार पुत्र रामअचल दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का आरोपी था। मामले के अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उतरांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर आरोपी विमल ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। लगभग चार वर्ष पूर्व पीड़िता 14 वर्ष की थी बातचीत करने लगा और बहला फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया व लगातार फोन पर बातचीत करता था। परिजनों की अनुपस्थिति में अकेले पाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। विमल की शादी हो गई जबकि पीड़िता उसी के भरोसे बैठी रही। ...