नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के लिए 'जंतर-मंतर 2.0' प्रोटेस्ट उनकी उम्मीद के मुताबिक नहीं कहा जा सकता। सीजेपी के समर्थन में जब पिछली बार जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी भारी संख्या में इकट्ठा हुए थे तो केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ ही प्रोटेस्ट खत्म हुआ था। इसबार सीजेपी के संयोजक मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुए और फिर उन्हें विमान से ही हिरासत में ले लिया गया। वहीं उनके साथ सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को भी हिरासत में लिया गया। सीजेपी ने सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बुलाया था मगर खुद सीजेपी लीडरशिप ही नहीं पहुंच सकी। दिल्ली पुलिस ने सीजेपी को जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट की अनुमति नहीं दी थी। नई दिल्ली में भारी पुलिस फोर्स की तैनाती ने सुबह से दोपहर और फिर शाम तक प्रदर्शनकारियों को जंतर...