नोएडा, मार्च 2 -- दनकौर, संवाददाता। भट्टा गांव में मारपीट के मामले की शिकायत पुलिस से करने पर गुस्साए आरोपी पक्ष ने रविवार रात छात्र को गोली मारकर घायल कर दिया। पीड़ित का ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को तीन नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। भट्टा गांव निवासी अचल सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि गांव के रहने वाले सचिन समेत अन्य लोगों से उनके भाई सागर का विवाद हो गया था, जिसमें सागर घायल हो गए थे। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से रविवार की देर रात शिकायत की थी। साथ ही, उन्होंने अपने भाई को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। जहां इलाज कराने के बाद जब वह अपने भाई को लेकर गांव लौट रहे थे, तभी गली में पहले से घात लगाए खड़े आरोपी पक्ष...