पुलिस से मुठभेड़, चार बदमाशों को लगी गोली
आजमगढ़, अगस्त 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। अहरौला और तहबरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की भोर में बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से चार बदमाश घायल हो गए। उनके चार साथी फरार हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाशों के पास से एक कार, पांच मोबाइल, तीन तमंचा-कारतूस और 29 हजार नकदी बरामद हुई। आरोपी बरेली जनपद के निवासी हैं। वे आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया और जौनपुर में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। अहरौला थानाध्यक्ष मंतोष क्षेत्र के पश्चिमपट्टी महलिया के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर तहबरपुर की ओर जा रही सफेद रंग की कार को रोकने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- अहरौला में मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से चार बदमाश घायल इस पर वाहन में सवार बदमाश पुलिस टीम पर फायरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.