देवघर, जून 9 -- पथरड्डा ओपी पुलिस ने साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस के साथ मारपीट करने के नामजद फरार अभियुक्त असरफ अंसारी को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। बताते चलें कि करीब एक माह पूर्व पथरड्डा ओपी पुलिस साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने नवादा गांव गई थी। उसी दौरान पकड़े गए साइबर अपरधियों को परिजनों व ग्रामीणों द्वारा पुलिस में साथ मारपीट कर छुड़ा लिया गया था। उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8-10 नामजद समेत कई अज्ञात के विरुद्ध सारठ थाना कांड संख्या- 53/2026 दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई थी। मामले के नामजद मुख्य अभियुक्त नवादा निवासी असरफ अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में भेज दिया। यह भी पढ़ें- सोलर प्लेट चोरी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...