पुलिस से भिड़े, बैरिकेडिंग तोड़ा; अपने साथियों को छुड़ाने उत्तराखंड में घुसे निहंग कैसे हुए शांत
देहरादून, जून 26 -- कर्णप्रयाग और रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारे में विवाद के बाद गुरुवार रात करीब 300 निहंग भारी हंगामे के बीच उत्तराखंड में दाखिल हुए। निहंगों ने सोशल मीडिया पर उत्तराखंड घुसने का ऐलान किया था। इसे लेकर पुलिस पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट पर थी। ऐलान की तरह निहंग भारी संख्या में बॉर्डर पर दाखिल हुए। पुलिस ने उन्हें हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर रोकने की भी कोशिश की, लेकिन हाथों में तलवार और अन्य हथियार लहराते हुए निहंग प्रदर्शन करते हुए और बैरिकेडिंग तोड़कर देहरादून की ओर बढ़ गए। अचानक देहरादून में निहंगों के घुसने की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। खुद डीएम और एसएसपी ने मोर्चा संभाला और निहंगों को रोकने निकल पड़े। पूरी रात हाई वोल्टेज ड्रामा चला। निहंग देहरादून से निकलकर पांवटा साहिब गुरुद्वारे में डटे हुए हैं। इधर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.