बेगुसराय, मार्च 22 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर थाना के जेके स्कूल के समीप एनएच-31 पर एक शातिर चोर एक बुजुर्ग महिला के कान से सोने की बाली झपटकर फरार होने लगा। पीड़िता के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने चोर को स्टेशन परिसर में घेरकर पकड़ लिया। इसी दौरान चोर साक्ष्य मिटाने के लिए झपटमारी कर अपने पास रखी सोने की कान बाली को निगल लिया। बाद में लोगों ने उसे जीआरपी के हवाले कर दिया। पुलिस के समक्ष शातिर चोर ने अपना परिचय लोहियानगर थाने के बाघा निवासी स्व. महेन्द्र साह के पुत्र अनिल साह के रूप में दी है। थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने बताया कि चोर के पेट से सोने की कान बाली नहीं निकली है। चिकित्सक को सूचना दी गयी है। उसके पेट से सोने की कान बाली निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...