बेगुसराय, मार्च 22 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर थाना के जेके स्कूल के समीप एनएच-31 पर एक शातिर चोर ने एक बुजुर्ग महिला के कान से सोने की बाली झपटकर फरार होने लगा। पीड़िता के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने चोर को स्टेशन परिसर में घेरकर पकड़ने लगा। इसी दौरान चोर साक्ष्य मिटाने के लिए झपटमारी कर अपने पास रखा सोने की कान बाली को निगल लिया। तबतक कुछ साहसी लोगों ने चोर को दबोच लिया व उसकी पिटाई कर दी। उसके बाद जीआरपी ने उसे अपने कब्जे में लिया। जीआरपी की सूचना पहुंची पुलिस ने शातिर चोर को अपने कब्जे में लिया। पुलिस के समक्ष शातिर चोर ने अपना परिचय लोहियानगर थाने के बाघा निवासी स्व. महेन्द्र साह के पुत्र अनिल साह के रूप में दिया। थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने बताया कि चोर के पेट से सोने की कान बाली नहीं निकला है। चिकित्सक को सूचना दी गयी है...