कानपुर, दिसम्बर 18 -- कानपुर। नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की चार्जशीट न्यायालय में निरस्त होने के बाद कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। विरोध में भाजपा कार्यालय घेरने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। बैरिकेडिंग लगाकर रोकने पर कांग्रेसी आक्रोशित होकर पुलिस से भिड़ गए। धक्का देने पर पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी शुरू हो गई। हालांकि, बाद में सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया। लगभग दो घंटे तक हिरासत में रखने के बाद सभी को छोड़ दिया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार, नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता, ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ता तिलक हॉल में एकत्र हुए। यहां से किताब मार्केट होते हुए नवीन मार्केट भाजपा कार्यालय घेराव करने के लिए सभी निकले। रास्ते में ही एसीपी कोतवाली आशुतोष कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। कांग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.