देहरादून, मई 5 -- हरिद्वार। धर्मनगरी में हरकी पैड़ी के आसपास मंगलवार सुबह हड़कंप मच गया, जब भैरव सेना के कार्यकर्ताओं ने छापेमारी कर अवैध शराब का जखीरा पकड़ लिया। संगठन का दावा है कि मौके से 13 पेटी अवैध शराब बरामद की गई, जिसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई। पकड़ी गई शराब की वीडियो भी मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जानकारी के अनुसार, भैरव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित चौहान के नेतृत्व में संगठन की टीम सुबह हरकी पैड़ी क्षेत्र में सक्रिय थी। इसी दौरान टीम को संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। छानबीन करने पर मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। संगठन के पदाधिकारियों ने तत्काल मामले की सूचना प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बरामद शराब को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक स्तर पर यह ज...