पुलिस से नोंकझोंक के बाद कांग्रेस ने निकली सद्बुद्धि पदयात्रा'
सोनभद्र, जुलाई 7 -- सोनभद्र, संवाददाता। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अयोध्या श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज से 'सद्बुद्धि पदयात्रा' निकाली। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन के बीच नोंकझोंक भी हुई। राबर्ट्सगंज जिला कार्यालय से यात्रा शुरू होते ही भारी संख्या में मौजूद पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने का पुरजोर प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच जबरदस्त नोकझोंक और तीखी बहस हुई। पुलिस के अवरोधों को दरकिनार करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता आगे बढ़े और लगभग एक किलोमीटर तक अनुशासित रूप से पदयात्रा निकालकर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया। यह भी पढ़ें- Etah News: राम मंदिर में चंदा अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने निकाला व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.