आरा, मार्च 14 -- -बड़हरा थाना क्षेत्र के मटुकपुर गांव में छापेमारी कर पुलिस ने जब्त किया हथियार-गोली -एक देसी पिस्टल, 11 कारतूस, दो मैगजीन, तीन खोखा और चोरी के दो सीसीटीवी कैमरे बरामद आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के मटुकपुर गांव में छापेमारी कर पुलिस ने एक अभियुक्त के घर से अवैध हथियार और गोली बरामद की है। पुलिस के साथ झड़प में अभियुक्त रहे करिया राय उर्फ दीपक राय के घर से एक देसी पिस्टल, 11 कारतूस, दो मैगजीन, तीन खोखा और चोरी के दो सीसीटीवी कैमरे मिले हैं। हालांकि छापेमारी के पहले ही अभियुक्त भाग चुका था। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से प्रेस बयान जारी कर यह जानकारी दी गई। बताया कि बड़हरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि मटुकपुर गांव निवासी ऋषि राय के पुत्र करिया राय उर्फ दीपक राय के घर अवैध हथियार और कारतूस छिपा कर ...