गोरखपुर, सितम्बर 28 -- गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सोमवार को गोरखपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन उस समय तीखा हो गया, जब पुतला दहन रोकने पहुंची पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच छीना-झपटी और नोकझोंक शुरू हो गई। पुलिस के रोकने के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंक दिया। बिस्मिल पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक निकले विरोध मार्च में कार्यकर्ताओं ने 'वोट चोरी बंद करो' और 'चुनाव चोरी नहीं चलेगी' के नारे लगाते हुए एसआईआर के जरिए मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आवाज बुलंद की।जिला अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी और महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद की अगुवाई में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बिस्मिल पार्क पर जुटे। यह भी पढ़ें- रुड़की में वोट चोरी के आरोप को लेकर कांग्रेस ...