खैर (अलीगढ़), मार्च 1 -- यूपी के अलीगढ़ में पुलिस से आहत होकर एक अधेड़ ने आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस चौकी के बाहर एक व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। इसके बाद जलता हुआ वह चौकी के अंदर घुस गया, जिससे खलबली मच गई। पुलिसकर्मियों ने आग बुझाकर उसे अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है। व्यक्ति पर पूर्व में चार मुकदमे दर्ज हैं। लेकिन, वह किसी भी मुकदमे में वांछित नहीं था। उसके भाभी और उनके बच्चों ने भी पुलिस द्वारा किसी भी तरीके से टॉर्चर करने से इन्कार किया है। हालांकि दूसरे भाई ने पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुटी है। खैर कस्बे के मोहल्ला उपाध्याय निवासी 50 वर्षीय मनोज वर्मा चौकी के पास ही एक व्यक्ति के यहां गाड़ी चलाने का काम करते थे। पुलिस के अनुसार वह नशे का आदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.