मुंगेर, मार्च 7 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज थानाक्षेत्र के छोटी कोरियन गांव में जमीन बंटवारा को लेकर भाइयों के बीच में हुए विवाद में पहुंची पुलिस से अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विपुल कुमार ने बताया कि छोटी कोरियन गांव के सहदेव यादव के पुत्र किशोर कुमार यादव, बैकुंठ यादव, गौतम यादव, विक्रम कुमार, पंकज यादव को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों पर बीएनएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई को लेकर अनुमंडल कार्यालय तारापुर भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...