फिरोजाबाद, जनवरी 4 -- शनिवार को वारंटी पकड़ने गई पुलिस से अभद्रता के मामले में एका थाना पुलिस ने आधा दर्जन पर शांति भंग की कार्रवाई की है। पुलिस की दबिश के दौरान विरोध एवं हंगामे के बीच वारंटी भाग निकला था। मामला एका क्षेत्र के गांव गोविंदपुर का है। पुलिस यहां पर वारंटी सुरेश की तलाश में गई थी। पुलिस के घर में घुसने पर महिलाएं भड़क गई थी तथा महिलाओ एवं पुरुषों ने इसका विरोध किया। बताया जाता है कि इस दौरान अभद्रता भी कई गई तथा पुलिस को पीछे हटना पड़ा। इस दौरान वारंटी मौके का फायदा उठा कर भाग गया। पुलिस ने इस मामले में निशा पुत्री सत्येंद्र कुमार, अंशुका पुत्री प्रेमसिंह, प्रीति पुत्री प्रेमसिंह, मनोज पुत्री रामसिंह, इंद्रजीत पुत्र सरमन और अतुल कुमार के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई कर न्यायालय भेजा है। एका थानाध्यक्ष संजुल पांडे का कहना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.